जोहान्सबर्ग
हीरे और सोने की खान के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है |यहाँ का अपारथिद म्यूजियम गोल्ड रीफ सिटी के पास ही स्थित है |
इस म्यूजियम में बीसवीं शताब्दी के दक्षिण अफ्रीका के इतिहास को चित्र के माध्यम से समझाया गया है | हेक्टर पीटरसन म्यूजियम जोहांसबर्ग का सबसे बड़ा म्यूजियम है
गोल्ड सिटी जोहांसबर्ग में मनोरंजन का एक बहुत बड़ा केंद्र है यह शहर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक मे सोने की खान के पास स्थित है | यह पार्क सोने की खान थीम पर आधारित है यहाँ की सभी ईमारते तत्कालीन समय के अनुसार डिजाइन की गई है |
इस पार्क में पर्यटक खदान से धातु निकाल कर सोना बनाने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं | जोहांसबर्ग जू में जानवरों की करीब तीन हजार प्रजातियां हैं यह ज़ू विश्व के उन गिने-चुने जगहों में है | जहां सफेद शेर पाए जाते हैं | इस जू में साइबेरियन बाघ भी पाए जाते हैं |
जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी की इमारत का डिजाइन एडवर्ड लुटियंस ने बनाया था |
इस गैलरी में 15 प्रदर्शनी हॉल और एक हस्तशिल्प गार्डन है | इसमें विभिन्न प्रकार की शैलियों की पेंटिंग भी रखी हुई है| यहां के अफ्रीकन म्यूजियम में प्राचीन अफ्रीकन संस्कृति से संबंधित वस्तुएं रखी हुई है | इन वस्तुओंमे टोकने, संगीत यंत्र, बर्तन, कपाल आदि प्रमुख हैं | नेल्सन मंडेला नेशनल म्यूजियम पहले नेल्सन मंडेला का घर हुआ करता था | इसे ही बाद में म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया| इस म्यूजियम में नेल्सन मंडेला से संबंधितवस्तुओ को रखा गया है
Great knowledge
ReplyDelete